Type Here to Get Search Results !

Chandigarh MMS : पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए वीडियो लीक कांड में नया खुलासा, सेना का जवान गिरफ्तार, पढ़ें

 
The Punjab Print 
पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए वीडियो लीक कांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिस लड़की ने छात्राओं के वीडियो बनाए थे उसे भारतीय सेना का जवान ब्लैकमेल कर रहा था। पंजाब पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में शनिवार को अरुणाचल प्रदेशसे सेना के उस जवान को गिरफ्तार किया है। छात्रा और उसके मूल राज्य हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पंजाब के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने आज कहा कि मोहाली की एक टीम ने सिपाही संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे अन्य गिरफ्तार आरोपियों से जब्त किए गए उपकरणों से फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों को ट्रैक करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आरोपी को अरुणांचल प्रदेश के सेलापास से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को मोहाली लेकर आई है।

बताया जा रहा कि, पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया सेना का जवान संजीव कुमार जम्मू का रहने वाला है। वह लड़की को हॉस्टल की और लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव बना रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने वीडियोज पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ साझा किए थे, जिसने सेना के जवान तक वीडियो पहुंचाए। बाद में आरोपी संजीव ने वीडियोज लीक करने की धमकी दी और अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला।

जांच में आरोपी छात्रा के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी मिले थे। जिससे संकेत मिला कि उसे वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। तब जांच के दौरान चौथे संदिग्ध का नाम भी सामने आया। जो सेना का जवान था। इससे पहले पंजाब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें वीडियो बनाने वाले लड़की भी शामिल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ